फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वन विभाग के गढ़वाल प्रमुख अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Jul 2025 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के गढ़वाल प्रमुख नरेश कुमार को सोमवार देर रात जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया है। वन विभाग के अनुसार बदरीनाथ डिवीजन में गढ़वाल प्रमुख जंगल में निरीक्षण कर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे गिरने से उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आ गया। चीफ को सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे जौलीग्रांट अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि आज उनके हाथ का ऑपरेशन किया जा सकता है। वन विभाग के चीफ के चोटिल होने की सूचना पर कई विभागीय अधिकारी और कर्मी देर रात अस्पताल में मौजूद थे। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान चीफ के फिसलने से हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें