फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ा प्लांट पर छह दिन से ताला, शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर

Fri, 09 Oct 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित गुमानीवाला कूड़ा निस्तारण प्लांट पर पिछले छह दिनों से ताला लगा होने के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से लोग खाली प्लॉटों और सड़कों के किनारे कचरा फेंकने को मजबूर हैं। कई जगह कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरों में कचरा जमा होने और खुले में कूड़ा फेंके जाने से आवारा पशुओं और कीड़े-मकोड़ों की समस्या बढ़ रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से जुड़ी समस्याओं और उनकी मांगों का स्थायी समाधान होने तक ताला नहीं खोला जाएगा। लगातार बिगड़ती स्थिति के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

- ग्रामीणों से बात की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। शंभू पासवान, मेयर, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें