फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहकर आ रहा कचरा, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नहर में बहकर आ रहा कचरा, किसान परेशान
-लुघ सिंचाई विभाग समस्या का नहीं कर रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। प्रतीतनगर के आबादी क्षेत्र से होकर रायवाला के किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली नहर से बहकर आ रही गंदगी से किसान परेशान है।
रायवाला ग्राम सभा तक सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली लघु सिंचाई विभाग की नहर का उपयोग कूड़ा-कचरा और घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए किया जा रहा है। नहर में बहकर आने वाली कचरे के ढेर रायवाला के किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी छोड़ने के दौरान जमा हो जाते है। गंदगी और कचरे के ढेर से परेशान किसान इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग से लगातार गुहार लगा रहे है। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान सागर गिरी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समाधान की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनकी ग्राम सभा रायवाला से पहले प्रतीतनगर ग्राम सभा है। जिसकी घनी आबादी से होकर नहर आती है। उस नहर में घरों के गंदे पानी, कूड़ा कचरा आदि फेंका जाता है। जो पानी के साथ खेतों में पहुंच रहा है। जिसके चलते किसानों को खेती कार्य करने और खेत की उपजाऊ क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें