फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धरने पर बैठे एयरपोर्ट प्रभावितों से मिले गैरोला

Mon, 17 Nov 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रभावितों से मिलते क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला: जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
जौलीग्रांट में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले करीब एक हफ्ते से धरने पर बैठे एयरपोर्ट प्रभावितों से क्षेत्रीय विधायक ने बातचीत की। वहीं एयरपोर्ट से देहरादून जाते हुए कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेस नेता भी प्रभावितों से मिले।क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने एयरपोर्ट प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट प्रभावितों की मांगों से सरकार को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में उनकी सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। एयरपोर्ट प्रभावितों की मांगें जायज हैं। प्रभावितों की मांगों पर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।उधर एयरपोर्ट के देहरादून जाते हुए कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रभावितों से मुलाकात करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस प्रभावितों के साथ है। कांग्रेस उनके साथ संघर्ष करेगी। यदि सरकार ने प्रभावितों की मांगें नहीं मानी तो कांग्रेस की सरकार आने पर मांगें पूरी की जाएंगी। इस मौके पर मंजीत सजवाण, विपुल सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें