फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कोहरे की चादर में लिपटा रहा एयरपोर्ट, उड़ानें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

Iएयरपोर्ट पर कड़ाके की ठंड से नौ डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान
I

बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे से लेकर शुक्रवार शाम तक देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर ओढ़े रहा। जिससे एयरपोर्ट पर उड़ानें विलंब हुईं। कुछ को डायवर्ट और कुछ को रद्द कर दिया गया। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

शुक्रवार सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से 11:38 बजे पहुंची। दोपहर 2:45 बजे आने वाली विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट 3:38 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुई। शाम 5:30 बजे आने वाली इंडिगो की मुंबई वाली फ्लाइट शाम 6:30 बजे एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, देर शाम 7:10 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iअधिकतम तापमान में बड़ी गिरावटI



शुक्रवार को छाए घने कोहरे के कारण 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि एयरपोर्ट मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें