डोईवाला। साइबर ठगों ने तेलीवाला निवासी एक युवक के खाते से 15,900 रुपये साफ कर दिए। पीड़ित को यह जानकारी तब पता चली जब वह किसी को पैसे ट्रांसफर कर रहा था। पीड़ित ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की। तेलीवाला निवासी मोहम्मद शाहिद पीएनबी डोईवाला शाखा में खाता है। बीते बुधवार को जब वह किसी को पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। तभी पता चला कि उनके खाते से 15,900 रुपये साफ हो गए। अचानक हुए इस ट्रांजैक्शन से वह हतप्रभ रह गए। खाते से रकम निकलने का कोई संदेश भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। बैंक को तत्काल अवगत कराते हुए एकाउंट को फ्रीज करा दिया गया है। बैंक से पता करने पर ज्ञात हुआ कि उनके खाते से रकम निकाली गई है। मोहम्मद शाहिद ने बताया कि बिना किसी ओटीपी, पिन नंबर अथवा अन्य कोई जानकारी साझा किए उनके खाते से रकम गायब हो गई है। संवाद