फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन मुफ्त रोडवेज यात्रा

Thu, 20 Aug 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोडवेज मुख्यालय की ओर से आदेश जारी
विज्ञापन

ऋषिकेश। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं 28 और 29 अगस्त को दो दिन रोडवेज की बसों को मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज मुख्यालय की ओर से अपर सचिव रीना जोशी की ओर से इस बारे में आदेश कर दिए गए हैं। यह सुविधा प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम बसों के किराये में महिलाओं को शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। रक्षाबंधन के दिन यदि महिलाएं उत्तर प्रदेश के किसी भू भाग पर उतरती है तो उसे उत्तराखंड बार्डर के बाद बाकी टिकट का पैसा देना होगा। महिलाएं देहरादून से पिथौरागढ़ सहित प्रदेश स्थानों को जाने वाली बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी जबकि अन्य प्रदेश में जाने वाली बसों में यह सुविधा केवल राज्य के बार्डर तक ही मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें