ऋषिकेश। थाना रानीपोखरी पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत थानों क्षेत्र में जाखन नदी तट पर शराब पी रहे दिल्ली के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना रानीपोखरी पुलिस बताया कि मंगलवार को जाखन नदी तट पर शाहदरा दिल्ली के चार युवक दीपक गुप्ता, शुभम सिंघल, अभिषेक गुप्ता और नदीम अहमद शराब पी रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत चारों युवकों के गिरफ्तार कर दिया।