फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होली के दिन मारपीट में चार लाेग घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।छिद्दरवाला नवाब वाला निवासी सचिन सजवान ने रायवाला पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने साथी आर्यन रमोला, राकेश सिंह व शिवांशु के साथ होली खेलकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि स्थानीय निवासी सुभाष रावत अपने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए व जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद सुभाष रावत की मां ने चार अन्य लोगों के साथ हाथ में दरांती, पाठल व सरिया लेकर हमला कर दिया। इस दौरान आर्यन रमोला की पल्सर मोटरसाइकिल को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।इस हमले में सचिन सजवान, आर्यन रमोला और मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन सजवान के हाथ की हड्डी टूट गई है और आर्यन रमोला के बाई आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुभाष रावत के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें