फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडदंग मचा रहे टोल प्लाजा के चार कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। देर रात लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हो रहे हुडदंग में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आए दिन विवाद हो रहे हैं। अभी चार- पांच दिनों पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बदसलूूकी के बाद अब हुडदंग का मामला सामने आया है। देर रात लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल वसूलने को लेकर हुई नोकझोंक के बाद टोल कर्मचारी हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हुडदंग मचा रहे चार लोगों को कोतवाली ले आई। बताया गया कि चारों लोग टोल प्लाजा पर काम करते हैं। पुलिस ने आकाश निवासी प्रेमनगर बाजार डोईवाला, महेश शर्मा निवासी गढ़ी कैंट देहरादून, मनोज यादव निवासी लोहारपुर थाना भावर कोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश और अवधेश सिंह तोमर बिडवा मुरैना मध्य प्रदेश के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी कर कार्रवाई की है। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हुडदंग करने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें