जौलीग्रांट। अठूरवाला में 14.75 लाख की लागत से दो आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने लेन नंबर एक में सुरेंद्र के आवास से सोहन सिंह के आवास तक और लेन नंबर चार में सकलानी के आवास से डीएस चौहान के आवास तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उनका और उनकी सरकार का प्रयास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव में सड़कें और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद संदीप नेगी, राज्य सहकारी समिति सदस्य पुरुषोत्तम डोभाल, विक्रम सिंह नेगी, ईश्वर रौथाण, राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, सुरेश सैनी, सुंदर लोधी, पुष्कर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।