फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन पहुंचे पूर्व गृह मंत्री शिंदे

Thu, 19 Feb 2026 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती से वार्ता करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार ​शिंदे। स्रोत परमार्थ म
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पहुंचे। आश्रम में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। आश्रम में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनायी गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनके चित्र पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की संत परंपरा अद्भुत, जीवंत और प्रकाशमयी है, जिसने मानवता को प्रेम, सेवा, करुणा और भक्ति का सरल मार्ग दिखाया। संतों ने त्याग और तप के साथ आनंदपूर्ण जीवन जीते हुए समाज को आध्यात्मिक दिशा दी। उनकी वाणी और साधना आज भी हमारे हृदय में शांति, विश्वास और ईश्वरानुभूति का दीप प्रज्वलित करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें