फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा शासन में दलित वर्ग हमेशा रहा है उपेक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के एससी विभाग के कार्यक्रम में बोले-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों में दलित उत्थान कभी भी नहीं रहा है। जबकि कांग्रेस सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। कहा कि भाजपा सरकार की तुगलकी नीतियां ही उसके पतन का कारण बनेगी।

मंगलवार को कांग्रेस एससी विभाग में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। कहा कि सार्वजनिक क्षेत्रों का तेजी से निजीकरण कर पूंजीपतियों का लाभ देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा हो गया है। यह सकारात्मक पहलू है।
विज्ञापन




कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल ने कहा कि भाजपा और बसपा दोनों ने ही दलित वर्ग को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है। कहा कि कांग्रेस ही सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला राजनीतिक दल है। बैठक में एससी विभाग के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, उमेद वोरा, सुनील बर्मन, अब्दुल रज्जाक, ईश्वरचंद पाल, सागर मनवाल, गौरव चौधरी, करतार सिंह नेगी, तेजपाल सिंह, पूनम सादाल, ताजेंद्र सिंह, उस्मान अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीताराम ब्लाक और अनुज नगर अध्यक्ष बने

डोईवाला। कांग्रेस एससी विभाग का मंगलवार को विस्तार कर दिया गया। संगठन के परवादून जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन में सीताराम को ब्लाक अध्यक्ष, अनुज कालरा को नगर अध्यक्ष,अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह, एसपी सिंह जिला उपाध्यक्ष, अनूप सिंह जिला महामंत्री, सतविंद्र सिंह, मुकेश कुमार,कमलेश भारती, चमन लाल, राहुल महामंत्री, अजय कुमार, विजय, शुभम भारती जिला सचिव आदि कई पदाधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें मनोनयन पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें