फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेला के लिए करें आयोजन समिति गठन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम पौड़ी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


जुलाई के पहले सप्ताह से कांवड़ मेला शुरू होना है। मेले की तैयारियों को लेकर डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और मेला आयोजन समिति का गठन करने के निर्देश दिए। आयोजन समिति में वन विभाग, एसडीएम, जिला पंचायत, नगर पालिका, उरेड़ा, लोनिवि व पेयजल निगम के अधिकारी शामिल होंगे।

बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों से मेले को लेकर सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, यातायात प्रबंधन, क्राउड मैनेजमेंट, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन आदि की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र अपने-अपने कार्यों का प्लान बनाकर 24 जून तक रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने जिला पंचायत, नगर पालिका उरेडा सहित मंदिर प्रबंधन समिति को राजस्व विभाग की सहायता से विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और मोबाइल टॉयलेट लगाने के लिए 50 स्थान चिह्नित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने पेयजल निगम के अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सीसीटीवी कैमरे लगाने और परिवहन विभाग के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन, यात्रा मानकों के अनुसार वाहन संचालित कराने सहित स्थायी व अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी तरह की ओवर रेटिंग न हो इसके लिए होटल, ढाबा व दुकानों पर सामान की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा कराई जाए। बैठक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क उपनिदेशक कहकशा नसीम, एआरटीओ निखिल शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, यूपीसीएल ईई नवनीत अग्रवाल, नगर पालिका ईओ मंजू चौहान, डॉ सुनील कुमार, लोनिवि ईई डीपी सिंह, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें