फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देहरादून-हिंडन के बीच आज से शुरू होगी फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह में पांच दिन देहरादून-हिंडन के बीच उड़ान भरेगा फ्लाई बिग का विमान
विज्ञापन




देहरादून-हिंडन के बीच आज से पहली बार विमानन कंपनी फ्लाई बिग की उड़ान शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन देहरादून-हिंडन के बीच उड़ान भरेगी।



डीजीसीए की एप्रुवल के बाद फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर एयरक्राफ्ट आज सुबह 8.10 बजे देहरादून एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा। लगभग 55 मिनट की उड़ान के बाद सुबह 9:05 बजे हिंडन (गाजियाबाद) एयरपोर्ट पर लैंड होगा। हिंडन एयरपोर्ट से यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर आगे लुधियाना जाएगी। वापस हिंडन एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों को लेकर फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे देहरादून एयरपोर्ट के लिए टेक ऑफ करेगी और दोपहर 1:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। फ्लाइट का शुभारंभ देहरादून के स्थान पर हिंडन एयरपोर्ट पर वहां के स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह करेंगे।





ये रहेगा किराया

इस कामर्शियल फ्लाइट से देहरादून-हिंडन के बीच हवाई सफर करने के लिए एक पैसेंजर का एक तरफ का किराया 3181 रुपये है। वहीं इसी फ्लाइट से हिंडन से लुधियाना तक का किराया 2098 रुपये है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच अपनी प्रस्तावित फ्लाइट शुरू करने के लिए सोमवार और मंगलवार के दिन रखे हैं। जल्द ही इस हवाई रूट पर भी फ्लाइट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








देहरादून-हिंडन के बीच पहली बार फ्लाई बिग की आज से फ्लाइट शुरू हो रही है। जिससे इस हवाई रूट पर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। जल्द ही देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच भी फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। - प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें