खराब मौसम बन सकता है बाधा
देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच बरसात के सीजन में फ्लाइट शुरू करने में खराब मौसम बाधा बन सकता है। देहरादून एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग से लेकर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आएलएस), डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज (डीवीओआर) और पॉथ इंडीगेटर तक मौजूद हैं। जो खराब मौसम में भी लैंडिंग को आसान बनाते हैं। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर इन दिनों खराब मौसम से हर रोज फ्लाइट डायवर्ट हो रही हैं।
ये भी पढ़ें...अमेरिका से आई कॉल ने बचाई जान: इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में पूछ रही युवती, DSP तक पहुंची पोस्ट
देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट शुरू करने को लेकर फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारियों ने फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस फ्लाइट को शुरू किया जाएगा।
- प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक देहरादून