फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोडवेज बसों का बेड़ा वापस, ट्रांजिट कैंप से शामियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियाें की संख्या में कमी आने पर रोडवेज ने अपनी बसों का बेड़ा वापस डिपो में बुला लिया है। वहीं, यात्रा प्रशासन ने भी ट्रांजिट कैंप परिसर में लगाए गए शामियाने हटा लिए हैं।
विज्ञापन

आठ मई से चारधाम की यात्रा का श्रीगणेश हुआ था। तीर्थयात्रियों के लिए रोडवेज मुख्यालय ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, भवाली, लोहाघाट, टनकपुर, रुदपुर, हल्द्वानी, कोटद्वार, श्रीनगर-गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पर्वतीय डिपो देहरादून की कुल 40 बसों को चारधाम यात्रा में लगा दिया। तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने पर रोडवेज प्रशासन ने कुछ बसों को नौ जून बुला लिया था। तीर्थयात्रियों की संख्या एकदम घटने से रोडवेज प्रशासन ने अब सभी बसों को बुला लिया है। अब केवल सोनप्रयाग, बदरीनाथ और गंगोत्री जाने वाले बसों का ही परिचालन किया जा रहा है। ये बसे इन रूटों पर नियमित चलती हैं। वहीं, ट्रांजिट कैंप में लगाए गए दो छोटे और एक बड़े शामियाने को हटा लिया गया है। शामियानों में कूलर की व्यवस्था भी थी।

672 तीर्थयात्री चारधाम रवाना
यात्रा प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे तक 672 तीर्थयात्री पंजीकरण कराकर चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए। वहीं, 589 यात्री हेमकुंट गुरुद्वारा स्थित पंजीकरण काउंटर से पंजीकरण कराकर हेमकुंट साहिब की यात्रा पर गए।
विज्ञापन

-
तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने के कारण ट्रांजिट कैंप परिसर लगे टेंट हटा लिए गए हैं। फिलहाल की संख्या के हिसाब से ट्रांजिट कैंप परिसर के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। - एनएस क्वीरियाल, ओएसडी, चारधाम यात्रा प्रशासन

चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने पर रोडवेज बसों को सभी डिपाे में वापस कर दिया गया है। - अनुराग पुरोहित, नोडल अधिकारी, रोडवेज चारधाम यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें