ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय परिसर इंद्रमणि बडोनी हॉल में उत्तराखंड के शहीदों के चित्रों पर मार्ल्यापण के बाद सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद नगर निगम के आईएसबीटी परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से राष्ट्रगान गाया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें निगम कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उसके बाद लालपानी बीट स्थित निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण प्लांट में पौधारोपण करने के बाद मिष्ठान वितरण किया जाएगा। यह जानकारी नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने दी।