फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यूनीपोल के साथ पांच चोर गिरफ्तार

सार

सोमवार को इंदिरानगर निवासी विकास शाही ने कोतवाली में भरत विहार स्थित प्लाट से उनके दो यूनीपोल चोरी होने की तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि देहरादून के सहस्त्रधारा रोड के रायपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क निवासी अब्दुल खालिद, इकराम, जुनैद, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी सनवर अली और आजाद नगर निवासी अजमत अली हाइड्रा ट्रक की मदद से यूनीपोल को चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने पांचों के खिलाफ चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरत विहार प्लॉट में हाइड्रा की मदद से दो यूनीपोल ट्रक में लोड कर चोरी करने वाले पांच आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के पास से कोतवाली पुलिस ने कार, हाइड्रा ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को इंदिरानगर निवासी विकास शाही ने कोतवाली में भरत विहार स्थित प्लाट से उनके दो यूनीपोल चोरी होने की तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि देहरादून के सहस्त्रधारा रोड के रायपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क निवासी अब्दुल खालिद, इकराम, जुनैद, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी सनवर अली और आजाद नगर निवासी अजमत अली हाइड्रा ट्रक की मदद से यूनीपोल को चोरी कर ले गए हैं।
कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने पांचों के खिलाफ चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। बताया कि देर रात कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों को हाइड्रा ट्रक, कार और चोरी किए गए दो यूनीपोल के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए यूनीपोल की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें