ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश के पांच छात्रों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन परीक्षा-2026 के तहत पुरस्कार मिला। इसमें कक्षा 6 के छात्र रोहन, कक्षा 9 के मनीष दास, सोहन सिंह राणा, लक्की चौहान और जय कुमार ने उक्त परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने सफल छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। संवाद