जौलीग्रांट। पुलिस से भानियावाला में चाय बेचने वाले एक दुकानदार से पांच किलो डोडा पोश्त बरामद किया है। आरोप है कि दुकानदार ट्रक ड्राईवरों को डोडा पोश्त बेचता था। नुन्नावाला, भानियावाला में चौकी पुलिस ने पांच किलो डोडा पोश्त के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह दुकानदार नुन्नावाला, भानियावाला में होटल, ढाबों में रुकने वाले ट्रक ड्राईवरों आदि को डोडा बेचता था। पुलिस ने इस दुकानदार को सर्विस रोड, भानियावाला फ्लाईओवर के पास संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की चैकिंग के दौरान डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। आरोपी दुर्गा प्रसाद (45) निवासी ग्राम देबल पट्टी लसिया पो. जखोली रुद्रप्रयाग हाल निवासी नुन्नावाला, भानियावाला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने कहा कि नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।