फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एम्स में पांच दिवसीय पाइरेक्सिया का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव पाइरेक्सिया का शुभारंभ हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। पांच दिवसीय आयोजन के पहले दिन गणेश वंदना, बॉलीवुड प्रस्तुति और उत्तर-दक्षिण भारतीय नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस वर्ष महोत्सव की थीम पाइरेट्स ऑफ द लॉस्ट आइलैंड है। आयोजन में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, नर्सिंग और एलाइड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स प्रो. सौरभ वाष्र्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत धमीजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. वंदना ढिंगरा सहित विभिन्न फेकल्टी सदस्य और एम्स ऋषिकेश स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें