फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चौरासी कुटिया स्थित कैंटीन में लगी आग, सामान जलकर नष्ट

Sun, 18 Jan 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
चौरासी कुटिया की कैंटीन में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गोहरी रेंज अंतर्गत महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया परिसर में संचालित कैंटीन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस अग्निकांड में कैंटीन का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है।घटना 15 जनवरी देररात की है। आनन फानन में वन कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग की लपटों से कैंटीन के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक कैंटीन में डीप फ्रिजर, फ्रीज, कॉफी मशीन, समेत कई महंगे विद्युत उपकरण और सोफे फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए हैं।कैंटीन में आग लगने की सूचना पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने किसी को नहीं दी है। गोहरी रेंज अधिकारी राजेश चंद्र जोशी ने बताया कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट है। चौरासी कुटिया में चल रहा काम : चौरासी कुटिया को पहले जैसे मूल स्वरूप में लाने के लिए इन दिनों करीब 100 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह से शाम तक यहां श्रमिक कार्य करते हैं। जिस भवन में कैंटीन संचालित हो रही थी, उसी भवन के प्रथम तल पर पर्यटकों के लिए फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है। ऐसे में यदि आग की लपटें तेज उठती तो वह कमरों के अंदर रखी फोटो प्रदर्शनी को भी अपनी चपेट में ले लेता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें