फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कपड़े की दुकान में लगी आग

Sat, 07 Mar 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
कपड़ो क़ी दुकान मे लगी aag
विज्ञापन
डोईवाला के केशवपुरी मार्ग के समीप बस्ती जाने वाले पर कपड़े की एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पास के पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्र मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उपनिरीक्षक विनय मित्तल ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों और घरों तक आग फैलने से बचाव हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें