फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में प्राथमिकी

Tue, 17 Feb 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अमित ग्राम निवासी सुनीता असवाल ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बीते 14 फरवरी को वह परिवार के साथ छिद्दरवाला गए थे। अगले दिन सुबह जब घर आए तो दरवाजे के ताले टूटे थे। आलमारी का सारा सामान बिखरा था, जिसमें रखे सोने, चांदी के गहने गायब मिले। सुनीता ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई लाख के गहने चोरी हुए हैं। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें