फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पांच लोगों के चालान कर वसूला 21 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने सड़क पर रेत-बजरी फैलाकर अतिक्रमण करने वाले पांच लोगों के चालान कर 21 हजार का जुर्माना वसूल किया। नगर निगम के गंगानगर क्षेत्र में लोग सड़क पर रेत-बजरी, ईंट आदि फैलाकर अतिक्रमण कर रहे थे। बरसात के दौरान यह रेत पानी के साथ नालियों और सीवर लाइनों में जाता है। इससे नालियां और सीवर चोक हो जाते हैं। जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को गंगा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। इसके तहत सड़क पर रेत-बजरी और ईंट रखकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के चालान किए गए। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्रवाई में पांच लोगों के चालान कर 21 हजार का अर्थदंड वसूला गया है। साथ ही भविष्य में गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुभाष सेमवाल, सफाई नायक राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें