फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्राचीन माता के मंदिर के आसपास फैली गंंदगी

Sat, 10 Oct 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कल से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है लेकिन प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट और आसपास स्थित माता के मंदिरों के मार्गों पर गंदगी पसरी होने से श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है। त्योहार के ठीक एक दिन पहले घाट और मंदिरों के आसपास फैली इस गंदगी और साफ-सफाई के अभाव के कारण दूर-दूर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्व के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई विशेष सफाई अभियान न चलाए जाने से स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में एक ही प्राचीन माता का मंदिर है लेकिन हर वर्ष आसपास इसी तरह की गंदगी रहती है। दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भी तीर्थनगरी से गलत संदेश लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें