ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से संभव है। अभियान के तहत विद्यालय में रंगोली, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी सैनी ने प्रथम, अक्षरा ने द्वितीय और अनुष्का भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, पलक द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में पार्षद माधवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पीटीए अध्यक्ष पिंकी देवी और एसएमसी अध्यक्ष रेखा दिवाकर भी उपस्थित रहीं। संवाद