ऋषिकेश। शैल विहार बिजलीघर के पास बिजली की लाइन में फाल्ट आने के बाद रेलवे रोड और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे बिजली की 33 केवी की लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम की ओर से फाल्ट ढूंढा गया। फाल्ट ढूंढने में करीब तीन घंटे लग गए। फाल्ट ठीक करने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी रूपेश चंद ने बताया कि बिजली की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था। फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। संवाद