फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश से काश्तकारों को मिली राहत

Tue, 30 Jun 2026 09:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। विकासखंड क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से काश्तकारों को राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं फसलों के लिए भी बारिश उपयोगी मानी जा रही है। किमसार, बिंजाखेत, धमांद आदि गांवों के काश्तकारों का कहना है कि उन्होंने 15 जून के आसपास अरबी, अदरक, मक्की, हल्दी, मिर्च आदि फसलें बो दी थी, लेकिन बारिश न होने से आधी फसल जमी ही नहीं। अब बारिश हुई है तो इससे फसल के उगने की उम्मीदें जगी है। वहीं पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों में भी बारिश से राहत मिली है। बारिश से पेयजल स्रोत का जलस्तर स्थिर बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें