जौलीग्रांट। पूर्व सैनिक व समाजसेवी चंडी प्रसाद डोभाल (82) का लंबी बीमारी के बाद जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया, जिससे किसी जरूरतमंद को रोशनी मिल सकेगी। निधन की सूचना पर अठूरवाला स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अठूरवाला के पूर्व ग्राम प्रधान एवं उनके पुत्र पुरुषोत्तम डोभाल ने बताया कि पिता देहदान करना चाहते थे लेकिन अंतिम दिनों में नेत्रदान का निर्णय लिया गया। भारत माता की जय के नारों के बीच पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, राजकुमार पुण्डीर, संपूर्ण सिंह रावत, मोहित उनियाल, रविंद्र बेलवाल, संदीप नेगी, प्रदीप जेठली, पंकज रावत, सुरेश सैनी, भरत नेगी, मुन्ना चौहान ने अठूरवाला जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।