09 विजय सम्मान रैली को लेकर जन संपर्क करते कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला।
- फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि 16 दिसम्बर को देहरादून में होने वाली विजय सम्मान रैली ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए बैठके की। जयेन्द्र रमोला ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड 1971 के भारत पाक युद्ध के नायक और शहीद सैनिकों के परिजनों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्मानित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिये विधानसभा स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही हैं, रैली में चलने के लिये अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का आवाह्न किया जा रहा है। गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि इस विजय दिवस रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल होंगे। इस अवसर पर कृपाल सिंह, रावत सरोज, नवदीप हूड्डा, पूरन चन्द रमोला, अंशुल त्यागी, हरि सिंह राणा, हरभजन चौहान, कुंवर गुसाँई, टीकाराम ब्यास, अंजली कश्यप, राजी रमोला, मनोज बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, कमल रावत, पंकज आदि उपस्थित थे