फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रत्येक स्थानीय उत्पाद में हो उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की संयुक्त पहल पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में स्थानीय उत्पादों के डिजाइन पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक उत्पाद में उत्तराखंड की संस्कृति एवं पहचान होनी चाहिए। सोमवार को कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की अपैरल डिजाइनर सोनल चौहान, जिला उद्योग केंद्र नरेंद्रनगर की प्रबंधक कृतिका और भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की अध्यक्ष गीता चंदोला ने किया। डिजाइनर सोनल चौहान ने हस्तशिल्पियों को विभिन्न प्रकार के डिजाइनों के बारे में बताया। कहा कि, प्रत्येक उत्पाद में उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान होनी चाहिए। इससे पर्यटक अधिक आकर्षित होंगे। मौके पर संस्थान प्रभारी अनिल चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें