फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल से पहले एलाइंस एयर ने की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपिछले समर शेड्यूल में एलाइंस एअर की शामिल थी कुल पांच उड़ानेंI

देहरादून एयरपोर्ट पर आगामी समर शेड्यूल जारी होने से पहले ही एलाइंस एअर ने अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर और वाराणसी आदि शहरों को उड़ानें शुरू कर एक बार फिर वापसी की है। दून एयरपोर्ट पर पिछले वर्ष 26 मार्च से जारी समर शेड्यूल में एलाइंस एअर की दिल्ली की दो, प्रयागराज की एक, लखनऊ की एक, जम्मू की एक कुल पांच फ्लाइटें शामिल थी। कुछ दिनों तक फ्लाइट संचालन के बाद एलाइंस एअर ने दून एयरपोर्ट से अपनी सभी फ्लाइटों को बंद कर दिया था। उसके बाद अब फिर से इस कंपनी ने देहरादून एयरपोर्ट का रूख किया है।



इसके बाद दून एयरपोर्ट पर विमानन कंपनियों की संख्या तीन हो गई है। जबकि फ्लाइटों की संख्या भी 17 तक पहुंच गई है। जो समर शेड्यूल में इससे दोगुनी पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि फिलहाल समर शेड्यूल नही जारी किया है। लेकिन चारधाम यात्रा और दूसरे राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही देहरादून में फ्लाइटों की संख्या में इजाफा होगा। वहीं समर शेडयूल भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन एलाइंस एअर से इतने लोगों ने किया सफर



जौलीग्रांट। एलाइंस एअर से पहले दिन अयोध्या के लिए कुल 71 पैसेंजर रवाना और कुल 13 लोग अयोध्या से देहरादून आए। अमृतसर के लिए शुरू हुई फ्लाइट में 45 पैसेंजर देहरादून से रवाना और 03 पैसेंजर अमृतसर से दून पहुंचे। जबकि पंतनगर को रवाना हुई फ्लाइट में सिर्फ एक पैसेंजर रवाना और 13 पंतनगर से देहरादून पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें