फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिलोगी-घट्टूगाड मोटरमार्ग पर टूटे पुश्ते लगाने में हीलाहवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचार महीने बाद भी एनएच धुमाकोट नहीं लगा पाया पुश्तेI
विज्ञापन

सिलोगी-घट्टूगाड मोटरमार्ग पर लोनिवि चार माह बाद भी टूटे पुश्तों को नहीं लगा पाया है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर पुश्ते टूटे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन करना पड़ रहा है।

सिलोगी- घट्टूगाड मोटरमार्ग बरसात में घट्टूगाड से मोहनचट्टी के मध्य अलग-अलग स्थानों पर 13 पुश्ते टूटे थे। लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी पुश्ते नहीं लग पाए हैं। स्थानीय निवासी सुभाष जुगलान, आशीष बेलवाल, रविंद्र बिष्ट, नरेंद्र जुगलान, नरेंद्र कपरुवाण ने बताया कि मोटरमार्ग के टूटे पुश्तों को लगाने के लिए अधिकारियाें को कई बार मौखिक और लिखित सूचना दे चुके हैं, लेकिन विभाग अभी प्रस्ताव और बजट के फेर में ही उलझा हुआ है।
विज्ञापन




जिन-जिन स्थानों पर पुश्ते टूट रखे हैं वहां किसी प्रकार के संकेतक रेडियम रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। वहीं गड्ढों का भरान न होने से होने से वाहनों के कमानी शॉकर भी टूट रहे हैं। वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो रही है।

Iतीन साल से मोटरमार्ग पर नहीं कटी झाड़ीI



जब से सिलोगी-घट्टूगाड गूमखाल रथुवाढाब मोटरमार्ग एनएच धुमाकोट के अधीन आया, तब से इस मोटरमार्ग पर झाड़ी कटान का काम नहीं हो पाया। इस कारण राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कई बार इस मार्ग पर वाहनाें को संचालन करने वाले चालक एनएच धुमाकोट के अभियंताओं से शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


I
I

Iसिलोगी- घट्टूगाड मोटरमार्ग पर बरसात में करीब 13 स्थानों पर पुश्ते टूटे हैं। इन पुश्तों को लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही पुश्तों का निर्माण कराया जाएगा। - आशीष सैनी, अपर सहायक अभियंंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, धुमाकोटI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें