ऋषिकेश। जिला गंगा सुरक्षा समिति, वन विभाग और नगर निगम ऋषिकेश की ओर से संयुक्त रूप से स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत लालपानी वन बीट कक्ष संख्या दो में वन भूमि पर मनसा देवी समृद्धि वन की स्थापना की गई। समृद्धि वन में रोटरी सेंट्रल ऋषिकेश, स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के सहयोग से पौधे रोपे गए। करीब एक हजार सीड बॉल्स भी बोई गई। इस अवसर पर रेंजर ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, रविकांत पांडेय, पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान, रोटरी सेंट्रल ऋषिकेश के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक तायल, दीपेंद्र असवाल, अवतार सिंह रावत, राजेश बहुगुणा, अरविंद सिंह, मनाली शर्मा, ज्योति प्रसाद आदि उपस्थित रहे।