फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना की

Sat, 07 Feb 2026 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
जौलीग्रांट में ​शिवलिंग की स्थापना करते ग्रामीण: संवाद
विज्ञापन
कोठारी मोहल्ला वार्ड संख्या सात में स्थानीय निवासियों द्वारा शिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक और दो दिनों के पाठ के बाद शिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना और नामकरण किया गया। सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि उनके परिवार द्वारा कोठारी मोहल्ला में बेलपत्र पेड़ के नीचे कुछ साल पहले एक शिवलिंग की स्थापना की गई थी। लेकिन पेड़ के सूखने और शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों द्वारा उसी स्थान पर नया निर्माण कराने के बाद शिव परिवार सहित शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर आचार्य गुरु प्रसाद कोठियाल, शिव शक्ति मंदिर अध्यक्ष रोशन लाल कोठियाल, विकास कोठियाल, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, जेई अखिलेश खंडूरी, सभासद ईश्वर रौथाण, सुरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें