फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पर्यावरणविद विनोद जुगलान और प्रद्युम्न बिजल्वाण सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। गढ़वाल हितैषणी सभा दिल्ली की ओर से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में यमकेश्वर मूल के ऋषिकेश निवासी दो लोगों को सम्मानित किया गया। सभा ने उनकी उपलब्धियों पर उन्हें यह सम्मान दिया। खदरी श्यामपुर निवासी पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए गढ़ गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी बेटी विनिशा जुगलान ने प्राप्त किया। गुमानीवाला निवासी प्रद्युम्न बिजल्वाण को आईएएस परीक्षा में 98वीं रैंक प्राप्त करने के लिए गढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की ओर से यह सम्मान दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें