फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 10 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन की ओर से गोहरीमाफी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीम ने रविवार को 10 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


वन्य जीव प्रतिपालक हरीश नेगी ने बताया कि वन कर्मियों की टीम ने दूसरे दिन 10 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। यहां स्थानीय लोगों की ओर से तारबाड़ और मवेशियों के लिए गोशाला व भूसा स्टोर बनाया गया था। जिसे जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया है।
इसके अलावा स्थानीय लोगों को दोबारा वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। वहीं, वन भूमि पर बने पक्के निर्माण को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह रही कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का पहले दिन ग्रामीणों ने विरोध किया था। लेकिन दूसरे दिन मौके पर कोई भी ग्रामीण दिखाई नहीं दिया। जबकि कुछ लोगो ने कार्रवाई में पार्क प्रशासन का सहयोग भी किया। इस मौके पर सरिता भट्ट सहित अन्य वन अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें