ऋषिकेश। आईएसबीटी स्थित एक होटल में उत्तराखंड को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जंयती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बैंक अध्यक्ष चिंतामणी सेमवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बैंक अध्यक्ष ने बैंक के सफलतापूर्वक 25 वर्ष होने पर अधिकारी, कर्मचारी और खाताधारकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर देय लक्ष्य 90 प्रतिशत प्राप्त करने पर गुमानीवाला प्रभारी नीलम धस्माना को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लक्ष्य पूरा करने पर तिलक रोड के सुनील सिंह रावत को प्रथम, रूपिका राणा को द्वितीय और ललित मोहन सकलानी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विस्तार पटल गुमानीवाला से अमरदेव उनियाल प्रथम, निरंजन रयाल द्वितीय और दिनेश नेगी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में डीजीएम आशीष संगर, वीके सक्सेना, बीपीएस राणा, राजू लाल, मुकेश शर्मा, माधव नौटियाल, महेश चिटकारिया, मधुमती बिंजोला, पुष्पा पुंडीर, हेमलता आदि शामिल रहे। संवाद