फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत

Sat, 10 Jan 2026 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रानगर निवासी एक होमगार्ड कर्मचारी की गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक आनंद सिंह (59) निवासी इंद्रानगर सीओ कार्यालय में तैनात थे। कुछ समय बाद आनंद की सेवानिवृत्ति होनी थी। बृहस्पतिवार शाम वह किसी कार्य से अपनी साइकिल से बाईपास मार्ग होते हुए मनसा देवी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें