फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर जोर

Wed, 04 Nov 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। शहीजूद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में बुधवार को केंद्र सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अभियान के माध्यम से गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ जलस्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। बुधवार को डोईवाला महाविद्यालय में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो संगीता बहुगुणा ने करते हुए विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को नमामि गंगे परियोजना की शपथ दिलाकर गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सहयोग की शपथ दिलाई। कहा कि नदियों में घरेलु सीवेज, औद्योगिक अपशिष्ट, प्लास्टिक और ठोस कचरे को जाने से रोकना इस अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। परियोजनों के नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश सेमवाल ने नमामि गंगे कार्यक्रम के उदेश्यों और महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि परियोजना के माध्यम से नदियों को प्रदूषणमुक्त करना, उसकी प्राकृतिक और पारिस्थितिक स्थिति में सुधार करना और जलीय जैव विविधिता का संरक्षण है। इस दौरान डॉ अर्चना नेगी, प्रो नवीन नैथानी, प्रो राकेश जोशी, डॉ हर्ष नेगी, डॉ पूनम रावत, डॉ संगीता रावत, डॉ शिवकुमार लाल, डॉ पल्लवी मिश्रा आदि मौद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें