फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरीखुर्द में हाथी ने फसल रौंदी

विज्ञापन
खदरी में हाथी द्वारा रौंदी गई धान की फसल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। बीती शुक्रवार रात्रि को एक जंगली हाथी ने खैरीखुर्द में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने किसानों की धान की फसल को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी पार्क क्षेत्र से मुख्य हाईवे को पारकर गांव में घुसा था। हाथी ने बचन सिंह नेगी तथा प्रताप सिंह नेगी की धान की फसल को रौंद डाला। रातभर हाथी गांव में चहलकदमी करता रहा। पूर्व पंचायत सदस्य रमा चौहान ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढाने की मांग की है। उन्होंने कहा आए दिन हाथी किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।

खदरी में धान के खेतों में घूमते हाथी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें