फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टोल प्लाजा पर पहुंचा हाथी, यातायात थमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हाथी सड़क पार करता हुआ निकला, जिससे कुछ समय के लिए यातायात थम गया। हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।बुधवार को अपराह्न 4.15 बजे के आसपास अचानक देहरादून मणिमाई मंदिर हाईवे लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी आ धमका। हाथी के सड़क पर आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी कॉरिडोर रहा है। ऐसे में अक्सर हाथी टोल प्लाजा के पास आ जाता है। बुधवार को भी हाथी सड़क पर आ गया था। जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर होता हुआ दूसरी ओर जंगल में चला गया। टोल प्लाजा कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि कई बार हाथी टोल प्लाजा के पास से सड़क पार करता है। बुधवार को बिना किसी को नुकसान पहुंचाए हाथी जंगल में चला गया था। वहीं, लच्छीवाला के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर गया था। तब तक हाथी में जंगल में चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें