फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथी ने स्कूटर को किया क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Jan 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानो भानियावाला मुख्य मार्ग पर वन विभाग की सैनी चौकी से थानो की तरफ डेढ़ किमी दूर एक स्कूटर चालक के सामने अचानक हाथी आ गया। चालक और उसके पीछे बैठा व्यक्ति स्कूटर छोड़कर भाग गए। हाथी ने स्कूटर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी स्कूटर को ठोकर मारते हुए कई फीट दूर जंगल की तरफ ले गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन कुछ देर के लिए रुक गए। स्कूटर चालक प्रेम कुमार और पीछे बैठे एक अन्य व्यक्ति ने भागकर वन चौकी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि हाथी सड़क पार कर दूसरी तरफ जंगल में जा रहा था। तभी वहां से एक स्कूटर सवार गुजर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें