फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वृद्धा को टैक्सी चालक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी वृद्धा पेंशन लेने थानों के ग्रामीण बैंक जा रही एक वृद्ध महिला को एयरपोर्ट टैक्सी चालक में टक्कर मार दी। घायल वृद्ध को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमन देवी (85) पत्नी स्व. खड़क सिंह निवासी भगवानपुर, सनगांव थानो चौक पर उतरने के बाद उत्तराखंड ग्रामीण बैंक थानो की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही एक एयरपोर्ट टैक्सी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा बुरी तरह घायल हो गई। घायल को प्राइवेट वाहन से जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के पुत्र नरेंद्र सिंह की तरफ से रानीपोखरी थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें