फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पार्षद समेत आठ लोग भाजपा में शामिल

Thu, 08 Jan 2026 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
भाजपा से जुड़े सदस्य। स्रोत आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में आठ लोगों ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल होने वाले लोगों में पार्षद, पूर्व पार्षद से लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष और महामंत्री शामिल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा से लोग लगातार जुड़ रहे हैं और पार्टी दिन प्रतिदिन विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी हुई है। जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि भाजपा व्यक्तियों से जुड़कर कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और उनको भविष्य के लिए नेतृत्व के रूप में तैयार करना हमारी रीति नीति है। पार्षद मुस्कान, सुंदर कंडवाल, ऊषा जोशी, शिखा गोस्वामी, रवि गोस्वामी, अभिनव पाल, सुषमा पाल, संजय चिनालिया भाजपा में शामिल हुए। पार्टी से जुड़े लोगों ने संगठन की गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें