फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अहंकार और अधर्म व्यक्ति के पतन का कारण

Fri, 23 Oct 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन के कथाव्यास राम उपाध्याय जी महाराज ने भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र तथा भगवान विष्णु के वामन और नृसिंह अवतार का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अहंकार और अधर्म व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं। भक्त प्रह्लाद ने पिता हिरण्यकश्यप की यातनाओं के बावजूद भगवान की भक्ति नहीं छोड़ी। अपने भक्त की रक्षा के लिए भगवान ने नृसिंह अवतार लिया और अधर्म का अंत किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। श्रद्धालुओं को विनम्रता, धर्म और सदाचार अपनाने का संदेश भी दिया। इस दौरान मनोज पांडे, अवधेश कुमार, विजय शर्मा, दिनेश वर्मा, सतेन्द्र त्यागी, अरूण बिष्ट, आंनद, कैलाश मित्तल, मंजू, सविता, इंदु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें