श्यामपुर के गढ़ी तिराहे पर मंगलवार को लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग की। युवा नेता आशीष, बॉबी रांगड़ ने कहा कि उत्तराखंडियों के लिए कैबिनेट मंत्री के कहे बोल निंदनीय है। जरूरत पड़ी तो युवा हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास भी कूच करेंगे और मंत्री के इस्तीफा न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में जयेंद्र रमोला, विनीत रतूड़ी, प्रदीप तडियाल, नरेंद्र राणा, सचिन बिष्ट, सीताराम, शीशपाल पोखरियाल, गौतम राणा आदि शामिल रहे।