फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीन महीने बीत जाने के बाद भी त्रिवेणीघाट से नहीं हटा मलबे का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iघाट पर आवाजाही के दौरान लोगों को हो रही परेशानीI
विज्ञापन


अगस्त महीने में बरसात के दौरान त्रिवेणीघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ने से मलबे का ढेर लग गया। बरसात को बीते हुए करीब तीन महीने से अधिक का समय बीत गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से घाट पर जमा मलबे के ढेर को अभी तक नहीं हटाया गया है। घाट पर जगह-जगह मलबा होने से यहां घूमने आ रहे पर्यटक और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। आस पास जमा मलबे का ढेर घाट की सुंदरता को बदरंग बना रहा है।



त्रिवेणीघाट ऋषिकेश की हृदय स्थली कहा जाता है। गंगा आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुबह से लेकर शाम तक लाखों की तादाद में लोग यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही सैर सपाटे के लिए आते हैं। अगस्त 2023 में बरसात के दौरान गंगा नदी उफान पर आ गई थी। गंगा का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणीघाट से लेकर नावघाट तक मलबे का ढेर जमा हो गया था।
विज्ञापन


मलबे के ढेर को हटाने के लिए डीएम सोनिका ने स्थानीय प्रशासन को इसका टेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तीन महीने से अधिक का समय बीत गया है। अभी तक घाट पर जमा मलबे के ढेर को नहीं हटाया गया है। जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि जिला गंगा सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में डीएम सोनिका के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी अभी तक सिल्ट जमा है। आगामी नमामि गंगे की बैठक में मामला समिति अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन





I
I

Iमलबे को हटाने के लिए इसका टेंडर किया गया था। लेकिन संज्ञान में आया है कि ठेकेदार ने कुछ मलबा हटा दिया और कुछ अभी भी बाकी है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। टेंडर के अनुसार उसकी समयावधि भी समाप्त हो गई है। अब नगर निगम के सहयोग से घाट पर जमा मलबे की सफाई की जाएगी। - योगेश मेहरा, एसडीएमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें